Wednesday, 2 November 2022

Listening to Dr. Vikas Divyakirti

Hi Everyone!

Hope you all are doing great. Listening to interviews is a good source of knowing the know-hows and why-hows of any individual's thoughts and beliefs.

Dr. Vikas Divyakirti is an IAS coach who runs an academy named "Drishti IAS" in Delhi. He is quite popular among the Indian young minds who aspire to be an IAS officer. Many of his classroom sessions are covering the internet cloud in the form of short YouTube videos.

Alongside, Sandeep Maheshwari is also without a doubt holds a massive space in the category of Motivational videos and seminars. His most recent series of episodes is being popular in which he invites various influencers, speakers, teachers, life-coaches and interacts with him in the form of open-to-audience interview.

Let's have a look at the video which has few good things worth learning and worth applying in life.


Here are some important points he has mentioned.
1. Decision Making
- Practical and Emotional Choices
- Nothing is either completely practical or emotional. There are always grey areas in our choices.
- Not to go against our values.

2. Demotivation from goals
- An activity to to make a list of things we have and others don't have. (Focusing on what we have)
- સફળ થવા કરતાં સાર્થક થવું વધારે જરૂરી છે.
- The consciousness of lacking something is the nature of human consciousness.

दुनिया जिसे कहते हैं जादू का खिलौना है,
मिल गया सो मिट्टी है, नहीं मिला वो सोना है।

3. Education System

- We can be good at few things, we can be best at maybe one thing, we cannot be best at everything.
- क्यों डरें ज़िंदगी में क्या होगा, कुछ न होगा तो तजुर्बा होगा।

ये फूल मुझे कोई विरासत में मिले हैं,
तुमने मेरा कांटो भरा बिस्तर नहीं देखा

- बशीर बद्र

Thanks for staying tuned. !!!

Saturday, 10 September 2022

Piyush Mishra - YouTube Videos

Hi, To be honest, it's been a while since I've been here. This arena was missed a lot.

This much subjectivity? How come? Yes, it's about breaking something to create the afresh.

So today, I've come up with some gems that will make you think things in a different way.

Piyush Mishra is one of the prominent film directors of today's time. He is famously known for his composing of the song "Aarambh". This song was originally written for the story of a 2009 film, Gulaal, which is now used in several contexts like depicting the littleness of death, favoring patriotism and to some extent to point some theological views as well. But to such a creative mind, what might be the views of his own when he might've written or created the gems? Let's find out.

Here are two videos in which he shares his creation experiences, one through the artistic performance of his meeting with Bhagat Singh and the other through how he faced rejections in his way to success.

1. Bhagat Singh - My Friend | Piyush Mishra | TEDxABVIIITMG



2. हो जाओ Reject. Who Cares! Piyush Mishra On Anurag Kashyap's Gulaal | Neelesh Misra | Indore Lit Fest



While watching these videos it may seem that he speaks very fast and also that incomprehensibly. But to understand his thoughts we may require to listen him again and again. After all, it's really interesting to know what the author says about his work. Isn't it?

Stay Tuned!
Thank You.

Wednesday, 2 February 2022

Question, Examine, Test | Hindi Blog

याद है, जब स्कूलमें किसी पाठ के अंत में स्वाध्याय पूछा जाता था? तब हमें लगता था कि फिर से सवाल आ गए, टीचर को सारे जवाब दिखाने पड़ेंगे, रात को जाग जाग कर कापियां लिखते और टीचर मार्क देते।

खैर, वह भी एक दौर था... 😊

प्रश्न पूछना सबसे अच्छा उपाय है। हमारा मन जवाब ढूंढने में माहिर है। कैसे भी करके प्रश्न की तह तक जाकर जवाब ले आता है। हमें खुद को सवाल पूछने की आदत होनी चाहिए। खुद का ही इंटरव्यू खुद लेना चाहिए।

• क्या मैं इस जीवन को पाकर खुश हुं?
• क्या मैं सफल होने के लिए प्रयत्नशील हूं?
• क्या मैं किसी बाह्य कड़ी के बिना खुश हूं?
• मैं जिस भी उम्रमें हूं, मेरा शरीर समय के साथ चलने को स्वस्थ है?
• क्या मुझसे दिन में दो बार सूर्य नमस्कार होते हैं?
• क्या मेरे नाक के दोनो द्वार समान शक्ति से श्वास लेते हैं?

ऐसे कई सवाल आप खुद बना भी सकते हैं और लिख कर जवाब भी ढूंढ सकते हैं, लेकिन इससे पहले मन शांत कर लीजिए।

*इमोशनल, स्पिरिचुअल, फिजिकल हेल्थ*

In a world full of trends, be a classic.

प्रवाह से अलग होकर ही विशिष्ट बना जाता है। और जो विशिष्ट है, उसीका आकर्षण बना रहता है।

लाइफ को पूरी तरह सीरियस बनाने की बात नही है लेकिन, मज़े करने ही है तो थोड़ा सोच समझकर करो, जिंदगी एक बार मिलती है, यहा फिर कभी आना नही होगा। उसे जानवर की तरह मत जियो। अपने शरीर और मन को संभाल नहीं सकते उसका खयाल नहीं रख पाते तो उससे बुरी बात और क्या होगी?

अपनी ज़बान, दांत, पेट और आंतों को साफ रखना अपने घर की चमकदार सफाई करने बराबर है। हमारा खाना आजकल जैसा भी है, जीवन टिकाने के लिए ठीक नहीं है। तो फिर अपनी कमाई के इस तरह हिस्से करो जिससे शरीर को अच्छा खाना पीना मिल सके। हमें हीरे जवाहरात, कपड़े, घर, गाडियां सब अच्छी क्वालिटी का चाहिए और हम उन्हे ढूंढने के लिए कितने दूर तक चले जाते हैं। तो खाने पीने का अच्छा प्रबंध क्यों न कर सके?

कुछ उदाहरण देने को सूची बनाएं तो निम्नलिखित...
१. नारियल पानी, दूध *बनाम* शराब, सिगरेट, तंबाकू
२. जंक फूड *बनाम* ताज़े फल
३. दिन भर बैठे और सोते रहना *बनाम* आधा घंटा खेलकूद
४. मोबाइल/टीवी जो दिखाए वह देखते रहना *बनाम* किताबे पढ़ना या फिर ध्यान करना, और नई सोच बनाना
५. चुगली करना, लड़ाई, मारपीट *बनाम* औरों को बिना स्वार्थ के मदद करना ...

सामाजिक प्राणी होने के नाते, हम इंसानों का यह दायित्व है; कि हमारे आसपास के लोग भी हमारी तरह खुश रहे, और हम उन्हे बाकी सारे स्तरों के आरपार एक इंसान के तौर पर स्वीकार करें। और अपनी शक्तियों से, स्वभाव से लोगो को खुश रख सको तो तुम्हारा इंसान होना सार्थक हो गया।

*एक जनम में कई जन्म*

और फायदे की बात पता है कौनसी है? हम एक ही जिंदगी में कई सारी जिंदगियां जी लेते हैं, बचपन, जवानी, दोस्ती, पढ़ाई, नौकरी, शादी, बुढ़ापा... अगर आप इनमें से कुछ जी रहे हैं तो हिसाब लगाइएगा, कितने खुश हैं आप? कितने शिकवे गिले हैं पिछली जिंदगीयो से? अगर एक को जी भर के जी लिया है तो फिर अफसोस किस बात का? आगे बढ़ने का डर सबको लगता है, लेकिन आधे रास्ते में ही बैठ जाओगे तो कैसे चलेगा? आगे बहुत कुछ तुम्हारा इंतज़ार कर रहा है।

अगर जवान हो, सशक्त हो, बलशाली हो, तो अपनी शक्तियों का लोगों की भलाई के लिए इस्तेमाल करो। कइयों को आपके कंधे की, आपकी सुझबुझ की जरूरत है। 

शादी के बाद की जिंदगी भी उतनी ही खूबसूरत होती है जितनी शादी से पहले की। अब तुम ही समझो, जन्म से लेके आज तक सिंगल रहे, बड़े हुए तो दोस्त बनाने का मन किया, दिल लगाया, साथ छूट गया, किसीने याद रखा तो कोई भूल गया... कितनी बार दिल दुखेगा? कितनी बार अच्छा बुरा फिल होगा आपको? इससे अच्छा तो यही है की मन स्थिर करके थोड़ा रुक कर, वक्त लेकर खुद के बारे में थोड़ा सोच लें।

अब यहां फिर से प्रश्न उठेगा, की जरूरत ही क्या है जीवन में शादी की? प्रजनन तो प्राणी मात्रमें समान गुण है। तो हम इंसानों में नया क्या है? वह है, प्रेम। यह शब्द हमें जिंदगी जीने की ताकत देता है, समझो एक मोटिवेशन की तरह काम करता है। मानव व्यवहारके सभी मूल स्वार्थ मे से एक स्वार्थ है प्रेम प्राप्त करना। और हम इसके लिए किसी भी हद को पार करने में झिझकते नही है। हमारा सामाजिक आर्थिक जीवन भी प्रेम की नीव पर ही खड़ा है। शरीर बूढ़ा होने पर सिर्फ छड़ी नहीं मांगता, वह मांगता है स्वीकृति, सम्मान और प्रेम।

सुख के क्षण कौन बांटना नही चाहता? अगर तन और मन सुखी, शांत और स्वस्थ हैं, तो हमारे सुख का बंटवारा भी हम हंसते हुए कर सकते हैं।

*पार्ट ऑफ़ लाइफ*

यह तथ्य हमें स्वीकार करना चाहिए की हर कोई एक जैसे स्वभाव का नही हो सकता। फिर चाहे हमारे द्वारा इस दुनिया में आए संतान ही क्यों न हो। आगे कही गई सारी जिंदगियों में कुछ बातें कोमन है, जैसे कि परेशानी, तकलीफें, दुःख, मनमुटाव, चुनौतियां इन सबको जहां जरूरत पड़े निकालते हुए, हल करते हुए रास्ता बनाते जाना है। जीवन को आगे बढ़ाते जाना है।

हमारे वर्तमान में जो भी घटित हो रहा है, उनमें से हमे अनुभव और सीख के अलावा कुछ साथ नही रखना चाहिए। जैसेकी मैने अभी हिंदी लिखने का अच्छा मुहावरा कर लिया !!! 😃

- रोहित व्यास
फरवरी, २, २०२२
००:५०